सोमवार को Yes Bank के शेयरों में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, बैंक के मैनेजमेंट को लेकर आई बड़ी खबर

Yes Bank ने विनय मुरलीधर टोंसे को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वे 12 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक MD & CEO डिजाइनेट के रूप में कार्य करेंगे। 6 अप्रैल 2026 से वे औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे और तीन साल के लिए सेवा देंगे। आरबीआई ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

विनय टोंसे का प्रोफेशनल बैकग्राउंड

विनय टोंसे 1988 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर जुड़े थे। वे नवंबर 2023 से नवंबर 2025 तक एसबीआई में मैनेजिंग डायरेक्टर रिटेल बिजनेस और ऑपरेशंस रहे। इस दौरान उन्होंने 23,000 ब्रांचेस, 2,33,426 कर्मचारी और 76 लाख करोड़ रुपये के बिजनेस का प्रबंधन किया। 2020 से 2022 तक वे एसबीआई म्यूचुअल फंड के MD और CEO रहे।

बैंक के Q3 FY26 वित्तीय परिणाम

दिसंबर तिमाही में यस बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 55.4 प्रतिशत बढ़कर 952 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 11 प्रतिशत ऊपर 2,466 करोड़ रुपये रही। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 14.3 प्रतिशत बढ़कर 1,234 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस एनपीए 1.5 प्रतिशत और नेट एनपीए 0.3 प्रतिशत रहा। प्रोविजनिंग 91.5 प्रतिशत कम होकर 22 करोड़ रुपये रह गई।

एनालिस्ट टारगेट्स और शेयर डिटेल्स

एनालिस्ट्स ने यस बैंक के लिए एवरेज प्राइस टारगेट 18.67 रुपये रखा है। अधिकतम 22 रुपये और न्यूनतम 17 रुपये का अनुमान है। नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी है और डिसेंबर 2027 बीवीपीएस के 1.1 गुना पर 22 रुपये का टारगेट रखा। बैंक का मार्केट कैप लगभग 60,000 करोड़ रुपये है। वर्तमान शेयर प्राइस 24 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।

Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी कोई भी निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले मार्केट एक्सपर्ट की राय जरुर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।

Leave a Comment

🎁 BIG OFFER! Live Market Signals हर 5-मिनट में!
₹999 नहीं - अब ₹0.0 में! 00:30:56
Install Now